लाइव न्यूज़ :

तालिबान ने सैकड़ों लोगों को अफगानिस्तान छोड़ने से रोका

By भाषा | Updated: September 7, 2021 22:26 IST

Open in App

मजार ए शरीफ (अफगानिस्तान), सात सितंबर (एपी) अफगानिस्तान में अमेरिकी संगठन के लिए काम करने वाली एक महिला अफगान कर्मी ने बताया कि तालिबान ने देश से बाहर निकालने के लिए परिचालित विशेष विमान में उन्हें और अन्य सैकड़ों लोगों को सवार होने से रोक दिया है।

पहचान गुप्त रखते हुए महिला ने मंगलवार को एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि अगर तालिबान उनकी पहचान करते हैं तो उन्हें अपनी सुरक्षा का डर है।

अमेरिकी संगठन ‘असेंड’ सालों से अफगान महिलाओं और लड़कियों के लिए काम कर रहा है। एसोसिएटेड प्रेस को जानकारी देने वाली महिला उन सैकड़ों लोगों में शामिल हैं जिनके बारे में बताया जा रहा है कि उन्हें तालिबान ने रोक दिया है। इनमें अमेरिकी नागरिक और ग्रीन कार्ड धारक भी हैं। महिला ने बताया कि वे उत्तरी शहर मजार-ए-शरीफ से निकलने के लिए विशेष विमान में सवार होने का इंतजार कर रहे हैं और करीब एक सप्ताह से होटल और आवासीय हॉल में ठहरे हुए हैं।

महिला ने बताया,‘‘हमें लग रहा है कि हम किसी जेल में हैं। उन्होंने बताया कि देश से निकलने वाले लोगों में शामिल अमेरिकी नागरिकों से मुलाकात की और उनकी उम्र 70 के करीब है और अधिक असुरक्षित हैं। वे अमेरिका में रह रहे अफगान-अमेरिकी के माता-पिता हैं।

तालिबान के अधिकारियों ने कहा कि वे उचित पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज धारक लोगों को देश छोड़ने की अनुमति देंगे।

इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को रिपब्लिकन सांसदों के उन दावों को खारिज किया जिसमें कहा गया था कि अमेरिका द्वारा सैनिकों और राजनयिकों को निकालने के बाद मजार-ए-शरीफ में बंधक जैसी स्थिति है।

एसोसिएटेड प्रेस से बात करने वाली महिला ने बताया कि उनके समूह के पास उचित पासपोर्ट और वीजा है लेकिन तालिबान उन्हें हवाई अड्डे जाने नहीं दे रहा हैं। महिला ने बताया कि वह होटल के महिला वाले हिस्से से पिछले सप्ताह तब भाग गई थी जब उसने सुना कि तालिबान देश छोड़ने वाले संभावित लोगों की तलाश कर रहा है और कुछ को अपने साथ ले गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना