तालिबान ने हवा में गोलियां चलाई, कम से कम दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 4, 2021 14:24 IST2021-09-04T14:24:20+5:302021-09-04T14:24:20+5:30

Taliban opened fire in the air, at least two dead | तालिबान ने हवा में गोलियां चलाई, कम से कम दो लोगों की मौत

तालिबान ने हवा में गोलियां चलाई, कम से कम दो लोगों की मौत

इस्तांबुल, चार सितंबर (एपी) काबुल में एक आपात अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि तालिबान के लड़ाकों द्वारा राजधानी में जश्न में हवा में की गई गोलीबारी में दो लोग मारे गए तथा 12 अन्य घायल हो गए। काबुल में तालिबान ने पंजशीर प्रांत में बढ़त बनाने का जश्न मनाते हुए शुक्रवार रात को हवा में गोलीबारी की। यह प्रांत अब भी तालिबान विरोधी लड़ाकों के कब्जे में है। अस्पताल के अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर यह जानकारी दी। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने ट्विटर पर हवा में गोलियां चलाने की निंदा की और लड़ाकों से फौरन यह रोकने का आह्वान किया। तोलो टीवी की खबर के अनुसार, आपात अस्पताल में 17 शवों और 41 घायलों को लाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Taliban opened fire in the air, at least two dead

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे