Taliban News: तालिबान ने फिर जारी किया नया फरमान, मनोरंजक पार्क में पुरूषों के साथ गई महिलाएं तो....
By आजाद खान | Updated: March 28, 2022 11:01 IST2022-03-28T10:03:59+5:302022-03-28T11:01:20+5:30
इससे पहले तालिबान ने अपने सदस्यों के मनोरंजक पार्क में हथियार के घूसने पर पाबंदी लगा दी थी।

Taliban News: तालिबान ने फिर जारी किया नया फरमान, मनोरंजक पार्क में पुरूषों के साथ गई महिलाएं तो....
काबुल: तालिबान ने कथित तौर पर अफगानिस्तान के मनोरंजन पार्कों में पुरूष महिला के एक साथ घुमने पर रोक लगा दी है। तालिबान के नए फरमान के मुताबिक, पुरूष और महिला एक साथ और एक ही दिन पार्क में नहीं जा सकते हैं। पुरूष और महिलाओं को अगर पार्क में जाना ही है तो वे इसके लिए तालिबान ने दोनों के लिए अलग-अलग नियम निकाले हैं। तालिबान के इस नए कानून की हर जगह आलोचना हो रही है। इससे पहले तालिबान ने कक्षा 6वीं से ऊपर पढ़ने वाली लड़कियों को स्कूल जाने पर रोक लगा दिया था। इसको लेकर भी काफी आलोचना हुई थी।
क्या है तालिबान का नया फरमान
तालिबान ने नए फरमान के जरिए यह एलान किया है कि पुरूष और महिला एक साथ मनोरंजन पार्क में नहीं जा सकते हैं। समाचार एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, तालिबान ने पुरूषों के लिए यह एलान किया है कि वे केवल बुधवार से शनिवार तक ही मनोरंजन पार्क में जा सकते हैं। इन दिनों के अलावा उन्हें और दिनों में पार्क में जाने की इजाजत नहीं होगी। वहीं तालिबान ने महिलाओं के लिए पार्क में जाने का दिन रविवार से मंगलवार तक तय किया है। इन दिनों के अलावा वे पार्क में नहीं जा सकती है।
तालिबान के सदस्य अब नहीं ले जा सकते पार्क में हथियार-तालिबान प्रवक्ता
आपको बता दें कि पछले महीने तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने ट्वीट कर कहा था कि अब से तालिबान के सदस्य मनोरंजन पार्क में हथियार लेकर नहीं जा सकते हैं। उन्होंने कहा, "इस्लामिक अमीरात के मुजाहिदीन को हथियारों, सैन्य वर्दी और वाहनों के साथ मनोरंजन पार्क में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। (वे) मनोरंजन पार्क के सभी नियमों और विनियमों का पालन करने के लिए बाध्य हैं।" गौरतलब है कि तालिबान के सदस्यों के मनोरंजन पार्क में जाने के रोक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी इमेज अच्छी करने से मिलाकर देखा जा रहा है।
लड़कियों की शिक्षा पर लगा है रोक
इससे पहले तालिबान ने यह कहा था कि उन्होंने कक्षा 6वीं से ऊपर पढ़ने वाली लड़कियों के शिक्षा पर रोक लगा दी है। इस नियम के तहत कक्षा 7वीं की लड़कियां अब स्कूल में नहीं पढ़ पाएगीं। टोलो न्यूज के मुताबिक, तालिबान के इस फरमान का कुबल में भी जमकर विरोध हुआ था और लड़कियों ने जुलूस निकाल कर इसका विरोध किया था। उन्होंने कहा कि शिक्षा उनका अधिकार है।