लाइव न्यूज़ :

तालिबान की अंतरिम सरकार ने ‘अराजकता’ खत्म की, व्यवस्था बहाली के लिये एक “जरूरी कदम” : चीन

By भाषा | Updated: September 8, 2021 16:41 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, आठ सितंबर चीन ने बुधवार को कहा कि तालिबान द्वारा घोषित नए अंतरिम प्रशासन ने अफगानिस्तान में “अराजकता” को खत्म किया है और उसने इसे व्यवस्था बहाल करने के लिए “जरूरी कदम” करार दिया। यद्यपि उसने अपने उस रुख को दोहराया कि अफगान आतंकवादी समूह को एक व्यापक आधार वाली राजनीतिक संरचना का निर्माण करना चाहिए और उदार एवं विवेकपूर्ण घरेलू तथा विदेशी नीतियों का पालन करना चाहिए।

तालिबान ने मंगलवार को मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद के नेतृत्व में एक कट्टरपंथी अंतरिम सरकार की घोषणा की थी, जिसमें मुख्य भूमिका विद्रोही संगठन के उच्च पदस्थ सदस्यों द्वारा निभाई जा रही है जिनमें हक्कानी नेटवर्क के घोषित वैश्विक आतंकवादी को आंतरिक मंत्री नामित किया गया है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में काबुल में तालिबान द्वारा घोषित अंतरिम सरकार से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, “हम सरकार के गठन पर ध्यान देते हैं।”

उन्होंने कहा, “इसने तीन सप्ताह से अधिक समय के बाद अफगानिस्तान में अराजकता को समाप्त कर दिया है और यह अफगानिस्तान के लिए घरेलू व्यवस्था बहाल करने और युद्ध के बाद के पुनर्निर्माण को आगे बढ़ाने की दिशा में आवश्यक कदम है।”

उन्होंने कहा, “हमने इस पर संज्ञान लिया है कि अफगान तालिबान के मुताबिक, अंतरिम सरकार सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए बनाई गई है।”

वांग ने हालांकि चीन के इस रुख को दोहराया कि तालिबान को व्यापक आधार और समावेशी राजनीतिक संरचना स्थापित करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि अफगानिस्तान व्यापक आधार वाली समावेशी राजनीतिक संरचना स्थापित करेगा, उदार व विवेकपूर्ण घरेलू व विदेश नीतियों का पालन करेगा, सभी प्रकार की आतंकवादी ताकतों का दृढ़ता से मुकाबला करेगा और अन्य देशों, विशेष रूप से अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध रखेगा।”

यह पूछे जाने पर कि ऐसे में जब बीजिंग “खुली और समावेशी” सरकार का आह्वान कर रहा है क्या चीन नए प्रशासन को मान्यता देगा, वांग ने कहा कि चीनी दूतावास अब भी अफगानिस्तान में काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, “हम अफगानिस्तान में नई सरकार और नेताओं के साथ संवाद बनाए रखने के लिए तैयार हैं।”

उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि अंतरिम सरकार की क्षमता में नया अफगान प्रशासन व्यापक रूप से सभी जातीय समूहों और गुटों की राय लेगा और अफगान लोगों की अपेक्षाओं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आकांक्षाओं को प्रतिध्वनित करेगा।” उन्होंने कहा कि चीन ने तालिबान की उस टिप्पणी पर ध्यान दिया है कि नए प्रशासन से सभी का फायदा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला