लाइव न्यूज़ :

‘तालिबान ने पाक में आतंकी गतिविधियों के लिये अपनी धरती का इस्तेमाल नहीं करने देने का भरोसा दिया’

By भाषा | Updated: October 22, 2021 21:39 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 22 अक्टूबर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि अफगानिस्तान के तालिबान नेतृत्व ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) को पड़ोसी देश पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियां चलाने के लिए अपनी सरजमीं का उपयोग नहीं करने देने का संकल्प जताया है।

कुरैशी और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद ने अफगानिस्तान के प्रधानमंत्री मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंड समेत तालिबान प्रशासन के अन्य लोगों से भेंट करने के लिए बृहस्पतिवार को अचानक काबुल की यात्रा की। कुरैशी ने कल कहा था कि पाकिस्तान युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान में स्थायी शांति एवं स्थायित्व चाहता है।

कुरैशी के अनुसार, व्यापक चर्चा के दौरान अखुंड ने उन्हें आश्वासन दिया कि टीटीपी और बीएलए को अफगान की सरजमीं से अपना आतंकी अभियान नहीं चलाने दिया जाएगा।

दोनों ही संगठन पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल हैं।

टीटीपी एवं बीएलए ने अकेले इस साल पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा एवं बलूचिस्तान में कई हमले किये, मुख्य तौर पर उन्होंने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया एवं कुछ क्षेत्रों में उनके निशाने पर धार्मिक जुलूस तथा चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे से जुड़े चीनी नागरिक भी रहे।

एक दिन की यात्रा से लौटने के बाद कुरैशी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘अंतरिम अफगानिस्तान सरकार’ ने उन्हें दृढ़ आश्वासन दिया है कि आतंकवादी अफगानिस्तान के प्रवेश मार्गों से पाकिस्तान में हमला नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि तालिबान सरकार को बताया गया कि उसे क्षेत्रीय आतंकवाद से निपटकर अन्य देशों का विश्वास जीतने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक