अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर फहराया तालिबान का झंडा

By भाषा | Updated: September 11, 2021 21:39 IST2021-09-11T21:39:50+5:302021-09-11T21:39:50+5:30

Taliban flag hoisted over Afghanistan's Rashtrapati Bhavan | अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर फहराया तालिबान का झंडा

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर फहराया तालिबान का झंडा

काबुल, 11 सितंबर (एपी) अमेरिका में 11 सितंबर के आतंकी हमलों की 20वीं बरसी के दिन ही अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर तालिबान का झंडा लगा दिया गया।

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे और अमेरिकी सैनिकों की वापसी के कुछ दिनों के बाद 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों की बरसी मनाई जा रही है।

काबुल में राष्ट्रपति भवन पर शुक्रवार को तालिबान का झंडा लगाया गया और शनिवार को भी यह फहरा रहा था। तालिबान ने अमेरिकी दूतावास की इमारत की दीवार पर भी अपना सफेद झंडा पेंट किया है।

अमेरिका न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकी हमलों की याद में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Taliban flag hoisted over Afghanistan's Rashtrapati Bhavan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे