लाइव न्यूज़ :

तालिबान लड़ाके उत्तरी अफगानिस्तान के एक प्रांत की राजधानी में घुसे

By भाषा | Updated: August 7, 2021 18:38 IST

Open in App

काबुल, सात अगस्त (एपी) तालिबान के लड़ाके उत्तरी अफगानिस्तान के जावजान प्रांत की राजधानी में शनिवार को घुस गए। एक सांसद ने बताया कि प्रांत के दस में से नौ जिलों पर कब्जा करने के बाद वे राजधानी में घुसे।

सरकार ने सांसद मोहम्मद करीम जावजानी के दावे से इंकार नहीं किया है कि तालिबान के लड़ाके शेबेरगन में प्रवेश कर गए। लेकिन सरकार ने कहा है कि नगर पर अभी उनका पूरी तरह कब्जा नहीं हुआ है। अगर वे नगर पर कब्जा कर लेते हैं तो पिछले दो दिनों में उन्होंने दो नगरों पर कब्जा जमा लिया। देश के 34 प्रांतों की कई अन्य राजधानियों को भी खतरा है।

तालिबान ने शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिमी नीमरोज प्रांत की राजधानी जारांज पर कब्जा कर लिया था और सरकार का कहना है कि वह राजधानी के अंदर आतंकवादियों से अब भी लड़ रही है।

शेबेरगन सामरिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अमेरिकी गठबंधन के समर्थन वाले उज्बेक लड़ाकू राशिद दोस्तम का गढ़ है, जिसकी मिलिशिया का गठन अफगानिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सुरक्षा बलों के सहयोग के लिए किया गया है।

शेबेरगन के निवासियों ने भारी हवाई हमले की सूचना दी और उनका कहना है कि तालिबान ने नगर के जेल से कैदियों को मुक्त कर दिया है। उन्होंने नाम उजागर नहीं करने का आग्रह किया क्योंकि उन्हें दोनों पक्षों से खतरा हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल