लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: अमरुल्ला सालेह के भाई के मारे जाने की खबर, तालिबान ने बर्बरता से पंजशीर में की हत्या

By विनीत कुमार | Updated: September 10, 2021 21:58 IST

अफगानिस्तान के पूर्व उप-राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह के भाई को तालिबान ने मार दिया है। रिपोर्ट के अनुसार सालेह के भाई को मारने से पहले तालिबान ने बर्बरता भी की।

Open in App
ठळक मुद्देअमरुल्ला सालेह के भाई रोहुल्ला सालेह को तालिबान ने बर्बरता से मारा: रिपोर्टतालिबान की ओर से पूर्व उपराष्ट्रपति के भाई की हत्या को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार रात हुई लड़ाई में तालिबान लड़ाकों ने रोहुल्ला सालेह की पहचान की।

काबुल: अफगानिस्तान के पूर्व उप-राष्ट्रपति और तालिबान के काबुल पर कब्जे के बीच खुद को अफगानिस्तान का राष्ट्रपति घोषित करने वाले अमरुल्ला सालेह के भाई रोहुल्ला सालेह के मारे जाने की खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार तालिबान ने पंजशीर में हुई भिड़ंत में अमरुल्ला सालेह के भाई को तड़पा-तड़पाकर मार डाला।

कुछ स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार रात हुई लड़ाई में तालिबान लड़ाकों ने रोहुल्ला सालेह की पहचान की। इसके बाद सूत्रों के अनुसार रोहुल्ला को काफी टॉर्चर किया गया और फिर मार दिया गया। 

हालांकि अब तक तालिबान की ओर से पूर्व उपराष्ट्रपति के भाई की हत्या को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक अमरुल्ला सालेह के भतीजे ने रोहुल्ला के मारे जाने की पुष्टि की है।

पंजशीर को लेकर सस्पेंस बरकरार

तालिबान ने अफगानिस्तान में पंजशीर घाटी पर पूरी तरह से नियंत्रण का दावा किया है। जबकि उसके खिलाफ जंग लड़ रहे नेशनल रजिस्टेंस फोर्स (एनआरएफ) के समर्थकों ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि एनआरएफ लड़ाके प्रांत में रणनीतिक स्थानों पर कब्जा करना जारी रखेंगे।

वहीं, कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि पंजशीर में तालिबान की खिलाफत कर रहे गुट के नेता अहमद मसूद और अमरुल्ला सालेह तालिबान के पंजशीर तक आने के बाद ताजिकिस्तान भाग गए हैं। हालांकि, अपदस्थ अफगान सरकार के तजाकिस्तान में राजदूत ने ऐसी खबरों का खंडन किया है।

तजाकिस्तान में अपदस्थ अफगान सरकार के दूत जहीर अगबर ने दावा किया वे लगातार अमरुल्ला सालेह और अहमद मसूद से संपर्क में हैं। अगबर ने कहा, 'मैं लगातार सालेह के संपर्क में हूं जो फिलहाल पंजशीर में हैं और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान की सरकार चला रहे हैं।'

बताते चलें कि अमरुल्लाह सालेह का जन्म पंजशीर में अक्टूबर 1972 में हुआ था। पंजशीर तालिबान के विरोध का गढ़ माना जाता रहा है। राजनीति में आने से पहले सालेह जासूसी विभाग में काम कर चुके हैं। वह अफगानिस्तान खुफिया एजेंसी के प्रमुख भी रहे हैं।

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा