तालिबान ने अफगानिस्तान के एक और महत्वपूर्ण जिले पर कब्जा किया

By भाषा | Updated: June 21, 2021 22:02 IST2021-06-21T22:02:05+5:302021-06-21T22:02:05+5:30

Taliban captures another important district of Afghanistan | तालिबान ने अफगानिस्तान के एक और महत्वपूर्ण जिले पर कब्जा किया

तालिबान ने अफगानिस्तान के एक और महत्वपूर्ण जिले पर कब्जा किया

काबुल, 21 जून (एपी) तालिबान के लड़ाकों ने सोमवार को अफगानिस्तान के उत्तरी कुंदुज प्रांत के महत्वपूर्ण जिले पर नियंत्रण स्थापित कर लिया और प्रांतीय राजधानी की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने इस बारे में बताया।

प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता इनामुद्दीन रहमानी ने बताया कि इमाम साहिब जिले के आसपास लड़ाई रविवार को शुरू हुई और सोमवार को दोपहर तक चली और तालिबान ने जिला मुख्यालय पर हमले किए गए और पुलिस मुख्यालय पर कब्जा जमा लिया। तालिबान के लड़ाके कुंदुज प्रांत की राजधानी से कुछ ही किलोमीटर दूर हैं, लेकिन शहर में नहीं घुसे। लेकिन ऐसी कुछ खबरें हैं कि बाहरी इलाके में तालिबान के कुछ लड़ाके मौजूद हैं।

अफगानिस्तान में एक मई से अमेरिकी और नाटों सैनिकों की वापसी शुरू होने के बाद से कई जिलों पर तालिबान का नियंत्रण हो गया है। अफगानिस्तान के उत्तरी सरहद पर स्थित उत्तरी कुंदुज के इमाम साहिब की सीमा ताजिकिस्तान के साथ जुड़ी है और यह मध्य एशिया में आपूर्ति का महत्वपूर्ण मार्ग है। रहमानी ने कहा कि पुलिस और अफगान राष्ट्रीय सेना के सैनिकों ने जिले की हिफाजत का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि शहर की रक्षा के दौरान कितने सुरक्षाकर्मी मारे गए या तालिबान के कितने लड़ाकों की मौत हुई।

तालिबान के प्रवक्ता जबिउल्ला मुजाहिद ने पुष्टि की है कि इमाम साहिब जिला अब तालिबान के नियंत्रण में है और ‘‘हमने सुना है कि कई सैनिकों ने तालिबान के सामने समर्पण कर दिया।’’ कुंदुज में कई और जिलों पर भी आतंकवादी समूह का कब्जा हो गया है। इनमें इमाम साहिब के बगल का अचिन भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Taliban captures another important district of Afghanistan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे