लाइव न्यूज़ :

उत्तरी अफगानिस्तान में तालिबान का आत्मघाती हमला और गोलीबारी, 11 की हत्या, 63 लोग घायल

By भाषा | Updated: July 13, 2020 21:11 IST

प्रांतीय परिषद सदस्य राज़ मोहम्मद खान ने बताया कि हमला समांगन प्रांत की राजधानी ऐबक में हुआ। उन्होंने बताया कि हमले में एक महिला सहित नौ लोगों की मौत हुई है जबकि 63 अन्य घायल हए हैं। खान ने चेतावनी दी कि यह शुरुआती आंकड़े है और हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रांतीय अस्पताल के प्रमुख अब्दुल खलील मुसादिक ने बताया था कि कम से कम 43 लोग घायल हुए हैं.प्रांतीय परिषद के उप प्रमुख मोहम्मद हासिम सरवारी के मुताबिक आत्मघाती हमलावर ने ऐबक स्थित खुफिया सेवा विभाग को निशाना बनाया।

काबुलः तालिबान चरमपंथियों ने सोमवार को उत्तर अफगानिस्तान स्थित खुफिया विभाग के परिसर पर श्रृंखलाबद्ध हमला किया। हमले की शुरुआत आत्मघाती हमले से हुई और इस हमले में कम से कम खुफिया विभाग के 11 कर्मचारी मारे गए।

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता सेदिक अजीज ने बताया कि हमला समांगन प्रांत की राजधानी ऐबक में हुआ। उन्होंने बताया कि हमले में 63 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि आत्मघाती हमलावर द्वारा परिसर पर हमला करने के बाद दो चरमपंथियों ने गोली बारी शुरू कर दी। दोनों हमलावर भी गोलीबारी में मारे गए है।

अजीज ने बताया कि शुरुआती धमाका इतना जोरदार था कि कई मील दूर तक सुना गया और आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। इससे पहले प्रांतीय अस्पताल के प्रमुख अब्दुल खलील मुसादिक ने बताया था कि हमले में कई बच्चों सहित अधिकतर आम नागरिक घायल हुए हैं।

तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। चरमपंथी संगठन नियमित रूप से अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों को निशाना बनाता रहा है। यह हमले फरवरी में अमेरिका के साथ शांति समझौता होने के बाद भी हो रहे हैं। समझौते का मकसद दो दशक पुराने युद्ध को समाप्त करने का रास्ता साफ करना था।

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता एस्मातुल्ला मुरादी के मुताबिक तालिबान ने रविवार को उत्तरी कुंदूज प्रांत में 14 जांच चौकियों को निशाना बनाया जिसमें अफगान सुरक्षा बल के कम से कम 14 सदस्य मारे गए। तालिबान ने कहा कि वह इस हमले के पीछे है, लेकिन दावा किया कि सरकारी बलों ने जवाब में मोर्टार दागे जो आम लोगों के घरों पर गिरे।

हालांकि, रक्षा मंत्रालय ने तालिबान के इस दावे को खारिज कर दिया है। राष्ट्रपति अशरफ गनी ने समांगन में हुए हमले की निंदा की और आरोप लगाया कि तालिबन किसी वार्ता से पहले खुद को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। तालिबान ने आरोप लगाया कि सरकारी बल उन्हें और उनके घरों, परिवार के सदस्यों को निशाना बना रहे हैं और उन्हें भी इसकी तपिश महसूस करनी होगी। सरकार ने कहा कि तालिबान के हमले सुरक्षा बलों और नागरिकों पर जारी हैं।

 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानअमेरिकापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट