लाइव न्यूज़ :

महिलाओं के अकेले सार्वजनिक स्थानों की यात्रा करने पर तालिबान की पाबंदी प्रतिगामी :पाकिस्तान

By भाषा | Updated: December 27, 2021 18:49 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 27 दिसंबर पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने महिलाओं के अकेले सार्वजनिक स्थानों की यात्रा करने पर अफगानिस्तान में तालिबान शासन की पाबंदी की सोमवार को आलोचना करते हुए इसे एक प्रतिगामी कदम करार दिया।

तालिबान ने रविवार को कहा था कि लंबी दूरी की यात्रा करना चाह रहीं महिलाओं को, उनके साथ नजदीकी पुरुष रिश्तेदार नहीं होने पर, परिवहन सेवा मुहैया नहीं की जानी चाहिए।

चौधरी ने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘महिलाएं अकेले यात्रा नहीं कर सकती या स्कूल और कॉलेज (अकेले) नहीं जा सकती, इस तरह की प्रतिगामी सोच पाकिस्तान के लिए खतरनाक है।’’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपनी प्रगतिशीलता की राह खुद तैयार करनी चाहिए। उन्होंने मोहम्मद अली जिन्ना को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पाकिस्तान का निर्माण अल्पसंख्यकों के संरक्षण और उनकी हिफाजत के लिए किया गया था।

उन्होंने कहा कि जिन्ना भी नहीं चाहते थे कि पाकिस्तान एक धार्मिक राष्ट्र बने। उन्होंने कहा कि आज का पाकिस्तान उससे अलग है, जिसकी परिकल्पना जिन्ना और कवि मोहम्मद इकबाल ने की थी क्योंकि इसमें बाद में प्रतिगामी सोच हावी हो गई और यह पाकिस्तान को पतन की ओर ले गई।

चौधरी ने कहा, ‘‘यह लड़ाई (प्रतिगामी सोच) पाकिस्तान के अस्तित्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसे जीत कर ही हम या कोई अन्य देश आगे बढ़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला