Taliban Ban Afghan Women: ऊंची आवाज में नमाज अदा करने या कुरान पढ़ने से मना?, धर्माचरण मंत्री खालिद हनफी ने कहा- अपना चेहरा दिखाना प्रतिबंधित, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2024 20:04 IST2024-10-30T19:49:35+5:302024-10-30T20:04:43+5:30

Taliban Ban Afghan Women: बच्चियों को छठी कक्षा के बाद शिक्षा से वंचित करना और महिलाओं को कई सार्वजनिक स्थानों और ज्यादातर नौकरियों से पहले ही बाहर रखा गया है।

Taliban Ban Afghan Women New Taliban Rule Silences Afghan Women’s Prayers, Expands Restrictions offering Namaz reading Quran in loud voice? watch video | Taliban Ban Afghan Women: ऊंची आवाज में नमाज अदा करने या कुरान पढ़ने से मना?, धर्माचरण मंत्री खालिद हनफी ने कहा- अपना चेहरा दिखाना प्रतिबंधित, देखें वीडियो

file photo

HighlightsTaliban Ban Afghan Women: वयस्क महिला के सामने कुरान की आयतें पढ़ना करना निषिद्ध है। Taliban Ban Afghan Women: क्या ये प्रतिबंध नैतिकता कानूनों का हिस्सा बनेंगे या नहीं।Taliban Ban Afghan Women: सार्वजनिक स्थानों और ज्यादातर नौकरियों से पहले ही बाहर रखा गया है।

Taliban Ban Afghan Women: अफगानिस्तान के एक मंत्री ने कहा है कि अफगान महिलाओं को अन्य महिलाओं के सामने ऊंची आवाज में नमाज अदा करने या कुरान पढ़ने से मना किया गया है। नैतिकता कानूनों के तहत महिलाओं पर लगाये गये ये नये प्रतिबंध हैं। इन कानूनों के तहत महिलाओं को घर के बाहर ऊंची आवाज में बात करने और अपना चेहरा दिखाना प्रतिबंधित है। इसके अलावा बच्चियों को छठी कक्षा के बाद शिक्षा से वंचित करना और महिलाओं को कई सार्वजनिक स्थानों और ज्यादातर नौकरियों से पहले ही बाहर रखा गया है। देश के धर्माचरण मंत्रालय से किसी भी अधिकारी ने बुधवार को इस बात की पुष्टि नहीं की कि क्या ये प्रतिबंध नैतिकता कानूनों का हिस्सा बनेंगे या नहीं।

 

पूर्वी लोगार प्रांत में एक कार्यक्रम के दौरान धर्माचरण मंत्री खालिद हनफी ने कहा, “एक महिला के लिए किसी अन्य वयस्क महिला के सामने कुरान की आयतें पढ़ना करना निषिद्ध है। यहां तक कि तकबीर (अल्लाहु अकबर) के नारे लगाने की भी अनुमति नहीं है।” उन्होंने कहा कि एक महिला को अजान देने की अनुमति भी नहीं है। हनाफी की टिप्पणी का ऑडियो मंत्रालय के सोशल मीडिया मंच पर साझा किया गया लेकिन बाद में उसे हटा दिया गया।

Web Title: Taliban Ban Afghan Women New Taliban Rule Silences Afghan Women’s Prayers, Expands Restrictions offering Namaz reading Quran in loud voice? watch video

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे