लाइव न्यूज़ :

तालिबान ने अफगानिस्तान में जांच चौकी पर किया हमला, 15 पुलिसकर्मियों के उड़ा दिए गर्दन

By भाषा | Updated: October 22, 2019 15:14 IST

उत्तरी प्रांत कुंदूज के अली अबाद जिले की जांच चौकी पर सोमवार को देर रात चारों तरफ से हमला किया गया और इसी के साथ कई घंटों तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि हमले में 15 पुलिसकर्मियों की मौत के साथ ही दो अन्य अधिकारी भी घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देअफगान सैनिक कुंदूज के दश्टी आर्ची और इमाम साहिब जिलों में पिछले कुछ हफ्तों से तालिबान के साथ संघर्ष कर रहे हैं।तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली।

तालिबान ने उत्तरी अफगानिस्तान में एक जांच चौकी पर हमला कर कम से कम 15 पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया। एक अफगान प्रांतीय अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रांतीय परिषद के सदस्य गुलाम रबानी रबानी के मुताबिक, उत्तरी प्रांत कुंदूज के अली अबाद जिले की जांच चौकी पर सोमवार को देर रात चारों तरफ से हमला किया गया और इसी के साथ कई घंटों तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि हमले में 15 पुलिसकर्मियों की मौत के साथ ही दो अन्य अधिकारी भी घायल हो गए।

रबानी ने कहा कि यह हमला तब हुआ जब अफगान सैनिक कुंदूज के दश्टी आर्ची और इमाम साहिब जिलों में पिछले कुछ हफ्तों से तालिबान के साथ संघर्ष कर रहे हैं। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। कुंदूज में तालिबान अपने पैर जमाए हुए है और प्रांत के कई जिलों पर उसका नियंत्रण है। यह शहर एक रणनीतिक चौराहा है जहां से उत्तरी अफगानिस्तान के साथ ही देश की राजधानी काबुल तक पहुंचना आसान है। 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा