लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के बीच अफगानिस्तान में तालिबान ने सुरक्षा चौकियों पर किया हमला, 29 सुरक्षाकर्मियों की हुई मौत

By भाषा | Updated: April 20, 2020 18:18 IST

तालिबान अफगानिस्तान में लगातार सुरक्षा में लगे जवानों पर जानलेवा हमला कर रहा है। इससे पहले उत्तरी बाख प्रांत में रविवार सुबह तालिबान के हमले में सात लोगों की मौत हो गई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरी बाख में हुई गोलीबारी में 5 तालिबानी लड़ाके भी मारे गए थे।वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी बदगीस प्रांत में तालिबान ने रविवार सुबह सेना की एक चौकी पर हमला किया जिसमें तीन सैनिकों की मौत हो गई।

काबुल:  अफगानिस्तान में विभिन्न सुरक्षा चौकियों पर तालिबान के हमलों में सुरक्षा बलों के 29 सदस्यों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उत्तरी ताखर प्रांत के ख्वाजा घोर जिले में रविवार रात मुठभेड़ में 19 सुरक्षाकर्मी मारे गए। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता जावद हाजरी के अनुसार दूसरे स्थानों से अतिरिक्त सुरक्षाबलों के वहां पहुंचने पर तालिबान के लड़ाके भाग गए।

इससे पहले उत्तरी बाख प्रांत में रविवार सुबह तालिबान के हमले में सात लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हमले के दौरान एक बच्चा गोलीबारी में घायल हो गया। इस घटना में तालिबान के पांच लड़ाके भी मारे गए।

वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी बदगीस प्रांत में तालिबान ने रविवार सुबह सेना की एक चौकी पर हमला किया जिसमें तीन सैनिकों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए।

तालिबान ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। फरवरी में अमेरिका और तालिबान के बीच हुए समझौते के तहत काबुल में राष्ट्रपति अशरफ गनी की सरकार और तालिबान कैदियों का आदान-प्रदान करने की प्रक्रिया में हैं।  

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल