लाइव न्यूज़ :

काबुल में मस्जिद के बाहर विस्फोट के बाद तालिबान ने आईएस के ठिकाने पर हमला बोला

By भाषा | Updated: October 4, 2021 11:02 IST

Open in App

काबुल, चार अक्टूबर (एपी) तालिबान ने सोमवार को कहा कि काबुल में एक मस्जिद के बाहर घातक विस्फोट के कुछ घंटे बाद उसके बलों ने अफगानिस्तान की राजधानी में इस्लामिक स्टेट के ठिकाने पर हमला किया और कई आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

ईद गाह मस्जिद के बाहर रविवार को हुए विस्फोट में पांच नागरिक मारे गये। किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली लेकिन हमले के फौरन बाद संदेह इस्लामिक स्टेट समूह पर गया जिसने अगस्त के मध्य में काबुल में तालिबान के कब्जे के बाद से उसके खिलाफ हमले तेज कर दिये हैं।

तालिबान के अधिकारी, संगठन के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद की मां की मौत के बाद शोक जताने मस्जिद में जमा हुए थे।

मुजाहिद ने सोमवार को एक बयान में कहा कि तालिबान के बलों ने काबुल के उत्तर में खैर खाना में इस्लामिक स्टेट के एक केंद्र पर धावा बोला। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि कितने आईएस आतंकी मारे गये और क्या कोई तालिबान लड़ाका भी इस दौरान घायल हुआ।

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से रविवार के विस्फोट हमले सबसे खतरनाक थे। इससे पहले 26 अगस्त को भयावह हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली थी जिसमें काबुल हवाई अड्डे के बाहर 169 से अधिक अफगान लोग और 13 अमेरिकी सैनिक मारे गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब