लाइव न्यूज़ :

तालिबान ने आईएस के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: October 6, 2021 18:36 IST

Open in App

काबुल, छह अक्टूबर (एपी) तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी के उत्तरी हिस्से से इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर इनके हथियार और कुछ कागजात जब्त किए हैं। तालिबान के मुख्य प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि यह अभियान विशेष बल की इकाई द्वारा मंगलवार रात को काबुल प्रांत में पगहम जिले के पशाई इलाके में चलाया गया। हालांकि, प्रवक्ता ने कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की।

अफगानिस्तान में तालिबान और आईएस में बढ़ती प्रतिद्वंद्विता के बीच गिरफ्तारी की यह जानकारी सामने आई है। अफगानिस्तान पर तालिबान के नियंत्रण के बाद से आईएस ने हमले तेज कर दिए हैं।

वहीं, आईएस ने दावा किया है कि उसने कुनार प्रांत में मंगलवार रात को उस वाहन को निशाना बनाया जिसमें तालिबान के लड़ाके सवार थे। समूह ने दावा किया कि वाहन पर सवार कुछ लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हुए। आईएस ने कहा कि मदद के लिए आए तालिबान गश्ती दल को भी निशाना बनाया गया जिसमें कई तालिबानी सदस्य मारे गए।

इस बीच, दो चश्मदीदों और अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि जलालाबाद शहर के एक बाजार में बुधवार सुबह अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में तालिबान के दो सदस्यों की मौत हो गई और तीन नागरिक घायल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना