लाइव न्यूज़ :

अफगान सरकारी कर्मचारी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए 45 लोगों का तालिबान ने किया किडनैप

By भाषा | Updated: December 11, 2019 04:48 IST

अफगानः जोज़जान प्रांत के खुफिया विभाग के प्रमुख पी. खुर्रम के अनुसार तालिबान ने लोगों को कई बार चेतावनी दी है कि वे अफगान सरकार के साथ काम करने वाले कर्मचारियों के अंतिम संस्कार में न जाएं।

Open in App

तालिबान ने अफगान सरकार के एक दिवंगत कर्मचारी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए 45 परिजनों को अगवा कर लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी के अनुसार तालिबान ने कर्मचारी के शव को कब्रगाह ले जा रहे लोगों में से वृद्धों को अलग करके उनका अपहरण कर लिया।

उन्होंने बताया कि वे युवाओं को साथ नहीं ले गए। जोज़जान प्रांत के खुफिया विभाग के प्रमुख पी. खुर्रम के अनुसार तालिबान ने लोगों को कई बार चेतावनी दी है कि वे अफगान सरकार के साथ काम करने वाले कर्मचारियों के अंतिम संस्कार में न जाएं।

खुर्रम ने अगवा हुए लोगों की बतायी जा रही संख्या पर आपत्ति जतायी। उन्होंने कहा कि केवल छह परिजनों का ही अपहरण हुआ है और अन्य व्यक्ति उन्हें छुड़ाने के लिए तालिबान से बातचीत कर रहे हैं। तालिबान ने अपहरण पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा