लाइव न्यूज़ :

संक्रमण से उबरने के बाद टीके की दो खुराक लेने से कोविड-19 के खिलाफ काफी बढ़ जाती है सुरक्षा

By भाषा | Updated: October 7, 2021 20:43 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, सात अक्टूबर कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद टीके की दो खुराक लेने पर कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षा बढ़ कर 94 प्रतिशत हो जाती है।

ब्रिटेन में जेडओई कोविड अध्ययन में पाया गया है कि भारत में कोविशील्ड नाम से दिये जा रहे ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका टीके की दो खुराक ने टीकाकरण के बाद छह महीने तक 71 प्रतिशत सुरक्षा प्रदान की।

यह सुरक्षा उन लोगों में बढ़ कर करीब 90 प्रतिशत हो गई, जो पूर्व में कोरोनो वायरस से संक्रमित हुए थे।

जेडओई कोविड स्टडी ऐप के लिए काम करने वाले मुख्य वैज्ञानिक, प्रोफेसर टिम स्पेक्टर ने कहा, ‘‘इस हफ्ते की अच्छी खबर यह है कि हमारे ताजा अध्ययन में यह प्रदर्शित हुआ है कि टीकाकरण से पहले सामान्य संक्रमण रहने के बाद टीके की दो खुराक लेने पर अधिक सुरक्षा मिलती है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह साक्ष्य टीकाकरण की जरूरत पर जोर देता है, यहां तक कि उनके लिए भी जो संक्रमित हुए थे।’’

फाइजर/बायोएनटेक टीके की दो खुराक ने टीकाकरण के बाद छह महीने तक 80 प्रतशित सुरक्षा दी, जो पूर्व में संक्रमण रहने पर बढ़ कर 94 प्रतिशत हो गई।

अध्ययन के निष्कर्षों में यह भी जिक्र किया गया है कि 19 वर्ष से कम आयु के समूह में प्रतिदिन के संक्रमण के नये मामलों का बढ़ना जारी है, जबकि 30 से 49 आयुवर्ग में मामले धीमी गति से बढ़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें