लाइव न्यूज़ :

जो भी टीका उपलब्ध हो, उसे लीजिए : फौसी

By भाषा | Updated: February 25, 2021 21:17 IST

Open in App

वाशिंगटन, 25 फरवरी (एपी) अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फौसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि कोरोना वायरस रोधी कोई टीका उपलब्ध है तो यह लिया जाना चाहिए और इस बारे में विचार नहीं किया जाना चाहिए कि यह कौन सा टीका है।

उन्होंने एनबीसी से कहा कि उपलब्ध होने जा रहा तीसरा टीका ‘‘कुछ और नहीं, बल्कि एक अच्छी खबर है’’ तथा इससे महामारी को रोकने में मदद मिलेगी।

अमेरिकी नियामकों ने बुधवार को घोषणा की कि जॉनसन एंड जॉनसन का एकल खुराक टीका कोविड-19 के खिलाफ मजबूत सुरक्षा उपलब्ध कराता है तथा उम्मीद है कि इसे शीघ्र ही एफडीए से मंजूरी मिलेगी।

फौसी ने कहा कि लोगों को थोड़े अधिक प्रभावी फाइजर और मॉडर्ना के टीकों के इंतजार में जॉनसन एंड जॉनसन का टीका लगवाने से नहीं बचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि कोरोना वायरस रोधी कोई टीका उपलब्ध है तो यह लिया जाना चाहिए और इस बारे में विचार नहीं किया जाना चाहिए कि यह कौन सा टीका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा