लाइव न्यूज़ :

चीन के दबाव में ताइवान के विपक्षी दल ने चुना नया नेता

By भाषा | Updated: September 25, 2021 21:47 IST

Open in App

ताइपे, 25 सितंबर (एपी) ताइवान के मुख्य विपक्षी दल नेशनलिस्ट पार्टी ने पड़ोसी देश चीन के बढ़ते दबाव के कारण शनिवार को हुए चुनाव में पूर्व नेता एरिक चू को अपना नया अध्यक्ष चुना।

मौजूदा अध्यक्ष जॉनी च्यांग सहित चार उम्मीदवारों के बीच नेशनलिस्ट पार्टी के नेतृत्व के लिए मुकाबला हुआ। नेशनलिस्ट पार्टी को बीजिंग के साथ घनिष्ठ संबंधों की वकालत करने के लिए जाना जाता है।

दरअसल, चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव में उसके हस्तक्षेप से ताइवान में चीन का प्रभाव और बढ़ेगा। वहीं ताइवान में सत्ताधारी दल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी लगातार चीन के इस दावे को खारिज करती रहती है।

चीन ने ताइवान को अपने नियंत्रण में लाने के लिए बल प्रयोग करने की धमकी दी है और वह राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन के प्रशासन को कमजोर करने तथा ताइवान के लोगों के विचारों को प्रभावित करने के प्रयास में लगातार सैन्य, राजनयिक और आर्थिक दबाव बढ़ा रहा है। ताइवान के लोग वास्तविक स्वतंत्रता की यथास्थिति का पुरजोर समर्थन करते हैं।

ताइवान की आम जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नेशनलिस्ट पार्टी ने चीन के साथ कम कटु संबंधों की वकालत की है, बजाए कि दोनों पक्षों के बीच एकीकरण की दिशा में सीधे कदम बढ़ाने की। दोनों देश घनिष्ठ आर्थिक, भाषाई और सांस्कृतिक संबंधों से बंधे हैं।

एरिक चू 2016 में त्साई के खिलाफ बड़े अंतर से चुनाव हार गए थे। एरिक ने इससे पहले राजधानी ताइपे के बाहर पार्टी अध्यक्ष और क्षेत्र के प्रमुख के रूप में कार्य किया था।

ताइवान में 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में एरिक चू नेशनलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं। ताइवान के संविधान के मुताबिक कोई व्यक्ति तीसरी बार राष्ट्र्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ सकता , इसीलिए त्साई आगामी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला