ताइवान ने गुयाना में व्यापार कार्यालय स्थापित करने का फैसला वापस लिया, चीन को बताया जिम्मेदार
By भाषा | Updated: February 5, 2021 13:01 IST2021-02-05T13:01:30+5:302021-02-05T13:01:30+5:30

ताइवान ने गुयाना में व्यापार कार्यालय स्थापित करने का फैसला वापस लिया, चीन को बताया जिम्मेदार
ताइपे, पांच फरवरी (एपी) ताइवान ने गुयाना में व्यापार कार्यालय स्थापित करने का फैसला वापस लेने के लिये शुक्रवार को चीन के हस्तक्षेप को जिम्मेदार बताया। ताइवान के इस फैसले को 24 घंटे पहले तक राजनयिक जीत के तौर पर देखा जा रहा था।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन ने दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना की सरकार पर दबाव डाला, जिसके चलते काफी प्रयासों के बावजूद समझौते को अमल में नहीं लाया जा सका।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''हमारी सरकार इस पर गहरा खेद प्रकट करती है। चीन ताइवान को अलग-थलग करने और इसके अंतरराष्ट्रीय दायरे को सिकोड़ने के प्रयास कर रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।