लाइव न्यूज़ :

ताइवान ने अमेरिकी राजदूत क्राफ्ट की विवादित यात्रा का स्वागत किया

By भाषा | Updated: January 8, 2021 15:35 IST

Open in App

ताइपे, आठ जनवरी (एपी) ताइवान ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के अंतिम सप्ताह में होने वाली एक अमेरिकी राजदूत की यात्रा का स्वागत किया है जिसके खिलाफ चीन पहले ही चेतावनी दे चुका है।

अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित जो बाइडन के कार्यभार संभालने से पहले संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत केली क्राफ्ट 13 से 15 जनवरी के बीच द्वीपीय देश ताइवान की राजधानी ताइपे की यात्रा करेंगी।

संयक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह यात्रा अमेरिकी सरकार के अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ताइवान के मजबूत समर्थन को और बल देगी।

वहीं, ताइवान के राष्ट्रपति कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि वे इस यात्रा का ‘दिल खोलकर स्वागत’ करते हैं और इस यात्रा को लेकर अंतिम दौर की चर्चा अब भी जारी है।

राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह यात्रा ताइवान और अमेरिका के बीच पुख्ता दोस्ती का प्रतीक है और अमेरिका-ताइवान साझेदारी को और मजबूत करने में यह यात्रा सकारात्मक तरीके से मददगार साबित होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल