ताइवान में जोरदार भूकंप, कई इमारतें गिरने की आशंका
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 6, 2018 23:20 IST2018-02-06T23:20:02+5:302018-02-06T23:20:34+5:30
ताइवान में जोरदार भूकंप आया है, इसमें कई इमारतों के गिरने की आशंका है।

ताइवान में जोरदार भूकंप, कई इमारतें गिरने की आशंका
ताइवान में जोरदार भूकंप आया है, इसमें कई इमारतों के गिरने की आशंका है। खबर के मुताबिक ताइवान के शहर हुआलीन में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया है जिसकी वजह से कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।
भूकंप स्थानीय समयानुसार (ताइवान) रात 11 बजकर 50 मिनट पर आया। अभी तक हताहत लोगों के बारे में पता नहीं चल पाया है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र ताइवान के पूर्वी किनारे का समुद्री किनारे शहर हुआलीन था।
Magnitude 6.4 earthquake struck near the coast of Taiwan: U.S. Geological Survey
— ANI (@ANI) 6 February 2018
Taiwan hotel collapses after 6.4-magnitude earthquake, reports AFP quoting govt
— ANI (@ANI) 6 February 2018
वहीं, भूकंप के झटके के बाद इस शहर का बहुमंजिला होटल तिरछा हो गया, ताइवान की नेशनल फायर एजेंसी के मुताबिक इस होटल में करीब 30 लोग फंसे हुए हैं। ताइवान में 1999 में 7.6 मैग्नीट्यूड का तेज भूकंप आया था, इसमें कम से कम 2,400 लोगों की मौत हुई थी।