लाइव न्यूज़ :

WHO प्रमुख पर ताइवान ने लगाया निजी हमले का आरोप, कहा- तत्काल स्पष्टीकरण दें और माफी मांगें

By भाषा | Updated: April 9, 2020 20:59 IST

ताइवान ने अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख से गुरुवार (9 अप्रैल) को उनके खिलाफ निजी हमले करने का आरोप लगाए जाने पर माफी मांगी है। ताइवान की सरकार ने WHO प्रमुख पर कोरोना वायरस (Coronavirus) संकट पर देर से कदम उठाने और उन पर निजी हमला करने का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संस्था की आलोचना की थी।ताइवान ने कहा- हमारे देश ने जनता को उनके खिलाफ निजी हमले करने या कोई नस्लीय भेदभावपूर्ण टिप्पणियां करने के लिए कभी प्रेरित नहीं किया।

ताइपे: कोरोना वायरस (Coronavirus) संकट पर देर से कदम उठाने और डब्ल्यूएचओ (WHO) प्रमुख द्वारा ताइवान की सरकार पर उनके खिलाफ निजी हमले करने का आरोप लगाए जाने पर ताइवान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख से गुरुवार (9 अप्रैल) को माफी की मांग की। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदहानोम गेब्रेयेसस ने बुधवार (8 अप्रैल) को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एकजुटता का आह्वान किया था।

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने विश्व स्वास्थ्य संस्था की आलोचना की थी और उसके वित्त पोषण में कटौती की धमकी दी थी। संवाददाता सम्मेलन के बाद टेड्रोस ने इस जन स्वास्थ्य संकट के शुरू होने से लेकर अब तक उन पर की जा रही नस्लवादी टिप्पणियों समेत प्रतिकूल टिप्पणियों किए जाने की बात की। टेड्रोस ने ट्रंप का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने ताइपे में सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने जिनेवा में पत्रकारों से कहा, 'तीन महीने पहले ताइवान से यह हमला किया गया था। वे मेरी आलोचना और अपमान करने लगे लेकिन मुझे परवाह नहीं है।' इन टिप्पणियों से ताइवान में आक्रोश पैदा हो गया है और उसने टेड्रोस की टिप्पणियों को 'निराधार' बताया। 

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा, 'हमारे देश ने जनता को उनके खिलाफ निजी हमले करने या कोई नस्लीय भेदभावपूर्ण टिप्पणियां करने के लिए कभी प्रेरित नहीं किया।' उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार महानिदेशक टेड्रोस से ऐसे गैर जिम्मेदारानापूर्ण कृत्य को लेकर तत्काल स्पष्टीकरण और माफी की मांग करती है।'

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल