लाइव न्यूज़ :

2018 के क्लोरीन हमले में सीरिया की संभावित संलिप्तता का पता चला: जांच

By भाषा | Updated: April 12, 2021 20:14 IST

Open in App

हेग, 12 अप्रैल (एपी) रासायनिक हथियारों के वैश्विक निगरानीकर्ता ‘ऑर्गनाइजेशन फॉर द प्रोहिबिशन ऑफ केमिकल वेपन्स’ (ओपीसीडब्ल्यू) ने सोमवार को कहा कि उसकी जांच में ‘‘यह मानने के लिए उचित आधार’’ पाया गया है कि सीरिया की वायुसेना के सैन्य हेलीकॉप्टर ने 2018 में एक सीरियाई शहर पर क्लोरीन का एक सिलेंडर गिराया था जिससे 12 व्यक्ति बीमार हो गए थे।

यह दूसरी बार है कि जब ओपीसीडब्ल्यू की जांच एवं पहचान टीम ने निष्कर्ष निकाला है कि गैस हमले के लिए सीरियाई सरकार के सशस्त्र बल संभावित रूप से जिम्मेदार थे। पिछले वर्ष टीम ने यह मानने के लिए उचित आधार भी पाया था कि सीरियाई वायु सेना मार्च 2017 में लतामिनाह शहर पर क्लोरीन और नर्व एजेंट सरीन का उपयोग करने वाले हमलों के लिए जिम्मेदार थी।

सीरिया पर देश के गृह युद्ध के दौरान रसायनिक हथियारों का उपयोग करने का कई बार आरोप लगाया गया है। हालांकि राष्ट्रपति बशर असद की सरकार दावों से इनकार करती है।

ताजा रिपोर्ट में ओपीसीडब्ल्यू की जांच टीम ने कहा कि इस बात के सबूत मिले हैं कि सीरियाई वायु सेना के टाइगर फोर्सेस के एक सैन्य हेलीकॉप्टर ने 4 फरवरी, 2018 को विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तरी सीरियाई शहर सराकेब पर कम से कम एक क्लोरीन सिलेंडर गिराया था।

निगरानीकर्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘सिलेंडर फट गया और एक बड़े क्षेत्र में क्लोरीन फैल गया जिससे 12 व्यक्ति प्रभावित हुए।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें प्रभावित हुए सभी व्यक्ति जीवित बच गए।

जांच के हिस्से के रूप में, विशेषज्ञों ने गवाहों के बयान लिये, शहर से एकत्र किए गए नमूनों और अवशेषों के नमूनों का विश्लेषण किया और हताहतों द्वारा बताये गए लक्षणों की समीक्षा तथा उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों का अध्ययन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?