लाइव न्यूज़ :

सीरिया की सर्वोच्च अदालत ने राष्ट्रपति पद के लिए तीन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी स्वीकार की

By भाषा | Updated: May 3, 2021 17:12 IST

Open in App

बेरूत, तीन मई (एपी) सीरिया की सर्वोच्च संवैधानिक अदालत ने युद्ध प्रभावित इस देश में इस माह होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के वास्ते उम्मीदवारी के लिए आये 51 आवेदनों में से तीन ही स्वीकार किये हैं। सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।

काफी हद तक प्रतीकात्मक समझे जाने वाले इस चुनाव के मैदान में अब तीन प्रत्याशी-राष्ट्रपति बशर असद, अब्दुल्ला सलौम अब्दुल्लाह, और मोहम्मद अहमद मैरी हैं । बशर असद का यह चुनाव जीतना करीब करीब तय है।

सात महिलाओं समेत 51 लोगों ने राष्ट्रपति पद के वास्ते उम्मीदवारी के लिए आवेदन दिया था। संसद ने बाद में इन नामों को संवैधानिक अदालत के पास भेज दिया।

सीरिया में गृहयुद्ध के बाद यह दूसरा राष्ट्रपति चुनाव हैं जो 26 मई को होगा। देश में 2011 में गृहयुद्ध छिड़ा था।

इस बात की संभावना नजर नहीं आ रही है कि अंतरराष्ट्रीय बिरादरी आगामी चुनाव की वैधता को मान्यता देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला