लाइव न्यूज़ :

सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये

By भाषा | Updated: March 8, 2021 19:09 IST

Open in App

दमिश्क, आठ मार्च (एपी) सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद और उनकी पत्नी जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं और उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। राष्ट्रपति कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उनके कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रथम नागरिक दंपति ने कोविड-19 के हल्के लक्षण महसूस करने के बाद पीसीआर परीक्षण कराया और वे संक्रमित पाये गये। असद (55) एवं उनकी पत्नी अब घर में दो से तीन सप्ताह तक पृथक वास में रहेंगे और फिर कामकाज पर लौटेंगे।

उसने कहा कि दोनों का स्वास्थ्य ठीक-ठाक है और उनकी स्थिति स्थिर है।

सीरिया में सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में इस संक्रमण के करीब 16000 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 1063 मरीजों की जान जा चुकी है। सीरिया पिछले दस साल से युद्ध से गुजर रहा है।

पिछले सप्ताह देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि असद और उनके परिवार के सदस्यों को टीका लगाया गया है या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल