लाइव न्यूज़ :

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद का भाषण के दौरान रक्चचाप अचानक गिरा

By भाषा | Updated: August 13, 2020 16:47 IST

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद का भाषण के दौरान रक्चचाप अचानक गिर गया। उन्हें अपना भाषण कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देसीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद का रक्तचाप संसद में भाषण के दौरान अचानक गिर गया।न्हें अपना भाषण कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।

दमिश्क: सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद का रक्तचाप संसद में भाषण के दौरान अचानक गिर गया, जिसके कारण उन्हें अपना भाषण कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। रक्तचाप गिरने क कारण असद ने अपना भाषण बीच में रोका और सांसदों से कहा कि उन्हें ‘‘दो पल बैठने’’ की जरूरत है। असद (54) संसद में करीब आधे घंटे से भाषण दे रहे थे, लेकिन तभी वह अचानक बेचैन नजर आने लगे। 

उन्होंने भाषण बीच में ही रोक दिया और दो बार पानी पिया। वह अमेरिका के सीरिया पर लगाए प्रतिबंधों और आर्थिक संकट पर बात करे रहे थे, तभी अचानक उन्होंने कहा, ‘‘मेरा रक्तचाप गिर गया है और मुझे पानी पीने की जरूरत है।’’ उन्होंने थोड़ी देर बार कहा, ‘‘अगर आप लोग बुरा ना माने, तो मुझे कुछ मिनट के लिए बैठने की जरूरत है।’’ इसके बाद वह कक्ष से बाहर चले गए।

 वह कितनी देर तक बाहर रहे इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन वापस लौटने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘ डॉक्टर सबसे खराब मरीज होते हैं।’’ असद आंखों के एक प्रशिक्षित चिकित्सक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने कल दोपहर से कुछ खाया नहीं था। मेरे शरीर में चीनी या नमक कुछ नहीं गया और इसलिए यह परेशानी हुई।’’

टॅग्स :सीरियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा