लाइव न्यूज़ :

सीरिया के राष्ट्रपति असद ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला से की बातचीत

By भाषा | Updated: October 3, 2021 22:04 IST

Open in App

अम्मान, तीन अक्टूबर (एपी) जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय से सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद ने रविवार को बातचीत की। सीरिया में गृह युद्ध के कारण तल्ख संबंधों के चलते करीब एक दशक बाद दोनों नेताओं की वार्ता हुई है।

चुनौतीपूर्ण आर्थिक परिस्थितियों का सामना कर रहे दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से यह वार्ता हुई है। जॉर्डन की शाही अदालत ने कहा कि नेताओं ने ‘‘दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के तरीकों’’ पर चर्चा की।

अब्दुल्ला ने ‘‘सीरिया की संप्रभुता, स्थिरता, क्षेत्रीय अखंडता का बचाव करने के प्रयासों’’ के लिए अपने देश के समर्थन की पुष्टि की। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने कहा कि असद ने अब्दुल्ला से द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने और ‘‘दोनों देशों और लोगों के हितों में सहयोग को मजबूत करने’’ का आह्वान किया। वर्ष 2011 में गृह युद्ध शुरू होने के बाद से अरब के अधिकतर देशों की तरह जॉर्डन के भी सीरिया से रिश्ते ठीक नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें