लाइव न्यूज़ :

इदलिब में सीरिया के सरकारी बलों की गोलाबारी में आठ लोगों की मौत, मृतकों में अधिकांश बच्चे

By भाषा | Updated: July 3, 2021 23:40 IST

Open in App

बेरूत, तीन जुलाई (एपी) सीरिया के अंतिम विद्रोही ठिकाने में सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्र से शनिवार को की गई गोलाबारी में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। सीरिया में गृह युद्ध पर नजर रखने वाली संस्था ने बताया कि मरने वालों में अधिकतर बच्चे शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के क्षेत्रीय निदेशक टेड चायबन ने इसे पिछले साल मार्च में संघर्षविराम के बाद से अब तक की सबसे भीषण हिंसा करार दिया है।

टेड ने कहा, ‘‘यह बेहद दुखद है। हिंसा के बढ़ने से बच्चों की जिंदगी के लिए खतरा पैदा होगा। हम सभी पक्षों से बच्चों की सुरक्षा का आह्वान करते हैं और उनसे आग्रह करते हैं कि आगे भविष्य में इस तरह के हमले नहीं हों।’’

बचाव सेवा ‘व्हाइट हेलमेट्स’ और इदलिब के स्वास्थ्य निदेशालय के मुताबिक दक्षिणी प्रांत इदलिब के गांव इबलिन पर दागे गए गोले सुभी अल-अस्सी के घर पर गिरे जिसमें उनकी, उनकी पत्नी और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई। जिस समय यह गोलाबारी हुई, परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे। अल-अस्सी स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में एक प्रशासक थे।

गोलाबारी में व्हाइट हेलमेट्स जिसे सीरिया सिविल डिफेंस के तौर पर भी जाना जाता है, के एक स्वयंसेवी का घर भी प्रभावित हुआ जिसमें उनके दो बच्चों की मौत हो गई। स्वयंसेवी, उमर अल उमर और उनकी पत्नी इस हमले में घायल हो गईं।

व्हाइट हेलमेट्स के मुताबिक पास के एक गांव में एक और बच्चे की मौत हुई तथा परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए।

ब्रिटेन आधारित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने भी गोलाबारी और हताहतों की जानकारी दी।

इलाके में सरकारी बलों और विद्रोहियों के आखिरी गढ़ इदलिब में चरमपंथियों के बीच हाल के हफ्तों में हिंसा बढ़ी है जबकि पिछले साल संघर्षविराम पर सहमति बनी थी।

यह संघर्षविराम समझौता सीरिया के विपक्ष का समर्थन करने वाले तुर्की और सीरिया सरकार के मुख्य समर्थक रूस के बीच हुआ था।

यूनिसेफ के मुताबिक सीरिया में पिछले वर्ष हुई हिंसा में 512 बच्चों की मौत हो गयी थी। सीरिया के हिंसाग्रस्त उत्तर-पश्चिमी इलाके में करीब 17 लाख बच्चे रहते हैं, जिनमें से अधिकतर बच्चों को हिंसा के कारण अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना