लाइव न्यूज़ :

सीरिया की वायुसेना ने हवाई हमलों का जवाब दिया

By भाषा | Updated: October 9, 2021 10:24 IST

Open in App

बेरूत, नौ अक्टूबर (एपी) सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि देश की वायुसेना ने शुक्रवार रात केंद्रीय प्रांत होम्स के ऊपर से गुजर रही मिसाइलों का जवाब दिया। इस बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

सना समाचार एजेंसी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि यह हमला किसने किया। सीरिया के सरकार नियंत्रित हिस्सों में होने वाले अधिकांश हमलों के पीछे इजराइल का हाथ माना जाता है।

इज़राइल ने स्वीकार किया है कि वह ईरान-सहयोगी मिलिशिया के ठिकानों को निशाना बना रहा है जिनमें शक्तिशाली लेबनानी आतंकवादी हिज़्बुल्लाह समूह है, जो गृह युद्ध में सीरियाई राष्ट्रपति बशर असद की सेना की ओर से लड़ रहा है। सीरिया के सरकार समर्थक मीडिया ने कहा कि हमले होम्स प्रांत के ग्रामीण इलाकों में हुए।

लेकिन इजराइल बमुश्किल ही व्यक्तिगत हमलों पर टिप्पणी करता है।

हिज़्बुल्लाह ने अपने सदस्यों को एक दशक पुराने संघर्ष के लिए सीरियाई सरकारी बलों के साथ लड़ने के लिए भेजा है।

सीरियाई सरकार समर्थक ‘चाम एफएम रेडियो’ ने ग्रामीण होम्स प्रांत में, रेगिस्तान में सीरियाई टी4 सैन्य हवाई अड्डे के पास हवाई हमले की सूचना दी। सरकार द्वारा संचालित अल-इखबरिया टीवी ने हमलों को इजरायल की आक्रामकता के रूप में वर्णित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा