लाइव न्यूज़ :

Syria-Turkey War: तुर्की के आक्रमणकारियों और कुर्दों के बीच लड़ाई, मानवीय संकट गहराया

By भाषा | Updated: October 11, 2019 09:51 IST

तुर्की ने कुर्द नियंत्रित पूर्वोत्तर सीरिया पर बुधवार को हमले किए थे और जमीनी लड़ाई में मदद के लिए बम गिराये।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका द्वारा अपने सैनिकों को वापस बुलाने की रविवार की घोषणा के बाद सीरिया पर हमला हुआअमेरिका के एक अधिकारी ने कहा कि ट्रंप ने अमेरिकी राजनयिकों को संघर्षविराम करवाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

तुर्की के बलों की तरफ से किए जा रहे हवाई हमलों और गोलाबारी को रोकने के सीरियाई कुर्दों के प्रयासों के बीच हजारों की संख्या में आम नागरिक क्षेत्र से पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं। इससे वहां मानवीय संकट गहराने की आशंका प्रबल हो गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन को सीरिया में हमले की इजाजत देने को सही ठहराने का प्रयास किया है। लेकिन इसे वाशिंगटन के कभी करीबी सहयोगी रहे कुर्दों के प्रति विश्वासघात के रूप में देखा जा रहा है। बाद में ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन तुर्की और कुर्दिश समूहों के बीच मध्यस्थता कर सकता है।

अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा कि ट्रंप ने अमेरिकी राजनयिकों को संघर्षविराम करवाने की जिम्मेदारी सौंपी है। तुर्की हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा हो रही है। संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने हिंसा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है जबकि परिषद के पांच यूरोपीय सदस्यों ने तुर्की से कहा है कि वह एकतरफा सैन्य कार्रवाई रोक दे।

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय ने बृहस्पतिवार को अनुमान व्यक्त किया कि बुधवार को कुर्द ठिकानों के खिलाफ चलाए गए अंकारा के अभियान के बाद से 70,000 लोग विस्थपित हुए हैं। कुर्द बहुल शहर कामिशली से अपने परिवार समेत भागे 33 वर्षीय रिजान मोहम्मद ने बताया कि उन्हें डर है कि झड़प और तीव्र हो सकती है। बमबारी का भी खतरा है।

तुर्की ने कुर्द नियंत्रित पूर्वोत्तर सीरिया पर बुधवार को हमले किए थे और जमीनी लड़ाई में मदद के लिए बम गिराये। अमेरिका द्वारा अपने सैनिकों को वापस बुलाने की रविवार की घोषणा के बाद यह हमला हुआ।

टॅग्स :सीरियाअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल