लाइव न्यूज़ :

सीरिया हवाई हमला: रूस और तुर्की के बीच हुई बातचीत, तनाव कम करने पर दिया जोर

By भाषा | Updated: February 29, 2020 11:44 IST

सीरिया के इदलिब प्रांत में हवाई हमले में तुर्की के कम से कम 33 सैनिक मारे गए। पिछले कई वर्षों में तुर्की की सेना को एक हमले में पहुंची यह बड़ी क्षति है।

Open in App

सीरिया के इदलिब प्रांत में हवाई हमले में तुर्की के 33 सैनिकों के मारे जाने के बाद बढ़े हुए तनाव के बीच रूस और तुर्की के बीच शुक्रवार को बताचीत हुई। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने फोन पर तनाव को कम करने के लिए बातचीत की।

क्रेमलिन ने बताया कि दोनों ने ही मौजूदा हालात पर ‘गंभीर चिंता’ व्यक्त की। पुतिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने बताया कि बातचीत करने के लिए एर्दोआन अगले सप्ताह मॉस्को जा सकते हैं। अंकारा ने इसी बीच यूरोप को चेतावनी दी है कि तुर्की के पास शरणार्थियों को रखने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं और वह यूरोप जाने के लिए शरणार्थियों के दरवाजे खोल देंगे।

अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने सीरिया में विद्रोही ठिकानों पर रूस समर्थित सीरिया सरकार को हमले खत्म करने के लिए कहा है लेकिन तुर्की इन हमलों का दोष सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद शासन को देकर रूस के साथ तनाव कम करने की कोशिश करता हुआ नजर आया।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस तुर्की सेना पर हुए हमले की निंदा की और इस संबंध में एर्दोआन से बातचीत की। सीरिया के इदलिब प्रांत में हवाई हमले में तुर्की के कम से कम 33 सैनिक मारे गए। पिछले कई वर्षों में तुर्की की सेना को एक हमले में पहुंची यह बड़ी क्षति है।

टॅग्स :सीरियारूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा