लाइव न्यूज़ :

सीरिया ने इजराइल पर हवाई हमले करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: July 22, 2021 22:04 IST

Open in App

दमिश्क, 22 जुलाई (एपी) सीरिया ने मध्य प्रांत में एक हवाई हमला करने का इजराइल पर आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इस हमले से साजोसामान संबंधी नुकसान हुआ है। पिछले कुछ दिनों में यह दूसरी बार है जब सीरिया ने इजराइल पर हमले का आरोप लगाया है।

एक सरकारी समाचार एजेंसी ने सीरिया के अज्ञात सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि बृहस्पतिवार को वायु रक्षा प्रणालियों ने होम्स प्रांत के क्वेसीर में ज्यादातर मिसाइलों को मार गिराया। एजेंसी ने यह नहीं बताया कि हवाई हमले में किसे निशाना बनाया गया था।

इजराइल ने फिलहाल इस हमले के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है।

इस बीच पड़ोसी लेबनान के राष्ट्रपति माइकल औन ने अपने विदेश मंत्री से सीरिया पर हमला करने के लिए लेबनान के विमानक्षेत्र का इस्तेमाल करने पर विरोध जताने की अपील की। लेबनान की मीडिया के अनुसार एक रॉकेट लेबनान के लाहफेड गांव में गिरा और वहां गड्ढा हेा गया।

इजराइल ने पिछले कुछ वर्षों में युद्धग्रस्त सीरिया में ईरान से जुड़े सैन्य ठिकानों पर सैकड़ों हमले किए हैं लेकिन वह ऐसे किसी हमले से इनकार करता रहा है। सोमवार को सीरिया ने उत्तरी एलेप्पो प्रांत के समीप हवाई हमला किये जाने का जिक्र किया था लेकिन उसका ब्योरा नहीं दिया था।

सीरिया में युद्ध पर निगरानी रखने वाले संगठन ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुए हमलों में पश्चिमी होम्स प्रांत में लेबनान के चरमपंथी समूह हिज्बुल्ला के गोला बारुद और हथियार डिपो को तबाह कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल