लाइव न्यूज़ :

सीरिया : विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके में रॉकेट हमलों में नौ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 15, 2021 17:32 IST

Open in App

बेरूत, 15 जुलाई (एपी) उत्तर-पश्चिमी सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके में सीरिया की सरकारी सेना ने दो गांवों को निशाना बनाकर रॉकेट से हमले किए, जिसमें तीन बच्चों सहित कम से कम नौ नागरिकों की मौत हो गयी। बचावकर्मियों और युद्ध निगरानी केन्द्र ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

व्हाइट हेलमेट के मुताबिक दक्षिणी प्रांत इदलिब के इबलीन नामक एक गांव को निशाना बनाकर मिसाइल से हमले किए गए, जिसमें एक महिला, उसकी बेटी और एक बच्चे की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए। सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों में काम करने वाली सीरियाई नागरिक सुरक्षा टीम को व्हाइट हेलमेट के नाम से जाना जाता है।

ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक पूर्वी इदलिब प्रांत के फोआ नामक इलाके में रॉकेट हमले में एक बच्चे समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी। मारे गए लोग पत्थर काटने का काम करते थे।

इलाके में सरकारी बलों और विद्रोहियों के आखिरी गढ़ इदलिब में चरमपंथियों के बीच हाल के हफ्तों में हिंसा बढ़ी है जबकि पिछले साल संघर्षविराम पर सहमति बनी थी। यह संघर्षविराम समझौता सीरिया के विपक्ष का समर्थन करने वाले तुर्की और सीरिया सरकार के मुख्य समर्थक रूस के बीच हुआ था।

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के मुताबिक सीरिया में पिछले वर्ष हुई हिंसा में 512 बच्चों की मौत हो गयी थी। सीरिया के हिंसाग्रस्त उत्तर-पश्चिमी इलाके में करीब 17 लाख बच्चे रहते हैं, जिनमें से अधिकतर बच्चों को हिंसा के कारण अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल