लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से मरने वाले लोगों के मस्तिष्क में सूजन के लक्षण मिले : अध्ययन

By भाषा | Updated: June 23, 2021 19:24 IST

Open in App

बोस्टन, 23 जून वैज्ञानिकों को कोविड-19 से मरने वाले लोगों के मस्तिष्क में सूजन और तंत्रिका क्षरण सहित ऐसे लक्षण मिले हैं, जो अल्जाइमर और पार्किंसन जैसे रोगों से मरने वाले लोगों में दिखते हैं।

अमेरिका के स्टैनफोर्ड स्कूल ऑफ मेडिसिन और जर्मनी के सारलैंड विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन में आए निष्कर्ष से यह समझने में मदद मिल सकती है कि कोविड के कई मरीजों में तंत्रिका तंत्र संबंधी समस्याएं क्यों पैदा होती हैं।

अध्ययन ये जुड़े स्टैनफोर्ड के प्रोफेसर टोनी वायस-कोरे के अनुसार इस तरह की दिक्कत कोविड के अधिक गंभीर होने के साथ बढ़ती है और कभी-कभी कोरोना संक्रमण के बाद लंबे समय तक विकार बना रह सकता है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती लगभग एक-तिहाई कोविड मरीजों में भूलने की बीमारी, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी और अवसाद के लक्षण देखे गए हैं।

इस अध्ययन से जुड़ी रिपोर्ट ‘नेचर’ नामक पत्रिका में प्रकाशित हुई है और इसमें कहा गया है कि कोविड मरीजों के मस्तिष्क में सभी प्रमुख प्रकार की कोशिकाओं में सैकड़ों जीन का प्रतिक्रिया स्तर भिन्न होता है। अनुसंधानधकर्ताओं ने कहा कि इनमें से कई जीन सूजन संबंधी प्रक्रियाओं से जुड़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?