लाइव न्यूज़ :

सिडनी में लॉकडाउन एक और महीने के लिए बढ़ा

By भाषा | Updated: July 28, 2021 13:14 IST

Open in App

सिडनी, 28 जुलाई (एपी) ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर सिडनी में एक और महीने के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।

न्यू साउथ वेल्स राज्य सरकार ने घोषणा की कि 50 लाख की आबादी वाले शहर में लॉकडाउन कम से कम 28 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। यह फैसला बुधवार को पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 177 नये मामले सामने आने के बाद लिया गया है। जून के मध्य में संक्रमितों के समूह मिलने के बाद से दैनिक मामलों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

न्यू साउथ वेल्स के सर्वोच्च नेता ग्लेडिस बेरेजिकलियन ने संवाददाताओं से कहा, “मैं आप लोगों जितनी ही उदास एवं हताश हूं कि हम मामलों को इस समय उतना कम नहीं कर पा रहे हैं जितना करना चाहिए था लेकिन यह असलियत है।”

लिमोजीन कार के एक चालक के बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप से 16 जून को संक्रमित मिलने के बाद से 2,500 से ज्यादा लोग एक समूह में संक्रमित पाए गए हैं। चालक सिडनी हवाईअड्डे से उसके द्वारा गाड़ी में ले जाए गए अमेरिकी विमान के चालक दल के एक सदस्य के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ था।

संक्रमित समूह में मरने वालों की संख्या बुधवार को 11 पर पहुंच गई जब 90 से अधिक वर्ष की एक महिला की सिडनी के अस्पताल में मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?