लाइव न्यूज़ :

सिडनी: सौ दिन के लॉकडाउन के बाद, पूर्ण टीकाकरण करवा चुके लोगों के लिए कई गतिविधियां खुलीं

By भाषा | Updated: October 11, 2021 08:34 IST

Open in App

कैनबरा, 11 अक्टूबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर सिडनी में 100 से भी अधिक दिन तक लॉकडाउन रहने के बाद, सोमवार को पहली बार जिम, कैफे, हेयर ड्रेसर की दुकानें पूर्ण टीकाकरण करवा चुके लोगों के लिए फिर से खुल गयीं।

न्यू साउथ वेल्स राज्य में रहने वाले 16 वर्ष और अधिक आयु के 70 फीसदी लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है, इसे देखते हुए ही सिडनी ने इन गतिविधियों को पुन: शुरू करने का फैसला लिया। सोमवार तक 73.5 फीसदी आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और 90 फीसदी लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है।

जैसे ही 80 फीसदी लोगों का टीकाकरण हो जाएगा, कोरोना वायरस के कारण लगाई गई अन्य पाबंदियां भी हटा दी जाएंगी। न्यू साउथ वेल्स के लोग पिछले वर्ष मार्च के बाद पहली बार विदेश यात्रा पर जा सकेंगे। बीते 24 घंटे में न्यू साउथ वेल्स में संक्रमण के 496 मामले सामने आए हैं और आठ संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं विक्टोरिया राज्य में इस अवधि में संक्रमण के 1,612 मामले आए और यहां भी आठ लोगों की मौत हुई।

सिडनी में लॉकडाउन 26 जून को शुरू हुआ था जब सिडनी से लेकर मेलबर्न तक कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक स्वरूप डेल्टा का प्रकोप था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला