लाइव न्यूज़ :

स्विट्जरलैंड ने बाइडन-पुतिन शिखर वार्ता के लिए सुरक्षा बढ़ायी

By भाषा | Updated: June 11, 2021 17:15 IST

Open in App

जिनेवा, 11 जून (एपी) स्विट्जरलैंड के प्राधिकारी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच अगले हफ्ते होने वाली शिखर वार्ता की सुरक्षा के लिए जिनेवा शहर के वायु क्षेत्र को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित करेंगे और इलाके में 1,000 सैनिकों को तैनात करेंगे।

स्विट्जरलैंड की सात सदस्यीय कार्यकारी संस्था संघीय परिषद ने शुक्रवार को अस्थायी कदमों को मंजूरी दी जिसमें बुधवार को होने वाली शिखर वार्ता के दौरान देश की वायु सेना द्वारा वायु क्षेत्र की निगरानी करना शामिल होगा।

स्विट्जरलैंड के संघीय रक्षा विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘उन लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना स्विट्जरलैंड की जिम्मेदारी है जिन्हें अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत विशेष सुरक्षा मिली है जैसे कि अमेरिका और रूस के राष्ट्राध्यक्ष।’’

उसने बताया कि मंगलवार को सुबह आठ बजे और बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे तक इस पाबंदी से जिनेवा से उड़ान भरने वाले विमान और यहां आने वाले विमानों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

स्थानीय प्राधिकारियों ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि बाइडन की राष्ट्रपति के तौर पर पहली विदेश यात्रा के तहत होने वाली यह शिखर वार्ता 18वीं सदी के एक मैनर हाउस में होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला