लाइव न्यूज़ :

स्विट्जरलैंड ने बाइडन-पुतिन शिखर वार्ता के लिए सुरक्षा बढ़ायी

By भाषा | Updated: June 12, 2021 09:31 IST

Open in App

जिनेवा, 12 जून (एपी) स्विट्जरलैंड के प्राधिकारियों ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच अगले हफ्ते होने वाली शिखर वार्ता के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा के लिए जिनेवा शहर के वायु क्षेत्र को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित करने और इलाके में 3,000 सैनिकों तथा पुलिसकर्मियों को तैनात करने की योजना बनाई है।

स्विट्जरलैंड की सात सदस्यीय कार्यकारी संस्था संघीय परिषद (फेडरल काउंसिल) ने शुक्रवार को अस्थायी कदमों को मंजूरी दी जिसमें बुधवार को होने वाली शिखर वार्ता के दौरान देश की वायु सेना द्वारा वायु क्षेत्र की निगरानी करना और 1,000 सैनिकों को तैनात करना शामिल है।

स्विट्जरलैंड के संघीय रक्षा विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘उन लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना स्विट्जरलैंड की जिम्मेदारी है जिन्हें अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत विशेष सुरक्षा मिली है जैसे कि अमेरिका और रूस के राष्ट्राध्यक्ष।’’

उसने बताया कि मंगलवार को सुबह आठ बजे से बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक रहने वाली इस पाबंदी से जिनेवा से उड़ान भरने वाले और यहां आने वाले विमानों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

जिनेवा पुलिस विभाग की कमांडर कर्नल मोनिका बोनफांती ने शिखर वार्ता स्थल के बाहर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्विट्जरलैंड के अन्य क्षेत्रों से 900 अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों को बुलाया जाएगा। संघीय पुलिस कार्यालय के उप निदेशक स्टीफन थीमर ने बताया कि उनके कार्यालय को खतरे का कोई संकेत नहीं मिला है। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि ‘‘स्विट्जरलैंड और यूरोप में आतंकवादी खतरा अधिक रहता है।’’

रक्षा विभाग ने बताया कि अतिरिक्त सैनिक विदेशी दूतों की रक्षा करेंगे और जिनेवा की क्षेत्रीय पुलिस को सहयोग देंगे। स्थानीय प्राधिकारियों ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि बाइडन की राष्ट्रपति के तौर पर पहली विदेश यात्रा के तहत होने वाली यह शिखर वार्ता 18वीं सदी के एक मैनर हाउस में होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल