लाइव न्यूज़ :

स्वीडन के प्रधानमंत्री ने संसद अध्यक्ष से नयी सरकार बनाने को कहा

By भाषा | Updated: June 28, 2021 17:28 IST

Open in App

स्टॉकहोम, 28 जून (एपी) स्वीडन में 2014 से प्रधानमंत्री रहे सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता स्टीफन लोफवेन ने देश की संसद के अध्यक्ष से नयी सरकार खोजने के लिए कहा है।

लो फवेन पहले ऐसे स्वीडिश नेता हैं जिन्होंने एक हफ्ते पहले संसद में विश्वास मत खो दिया। उन्होंने समय से पहले चुनाव कराने की मांग नहीं की जैसा कि स्वीडन का संविधान उन्हें अनुमति देता है। वह औपचारिक तौर पर इस्तीफा दे रहे हैं लेकिन नयी सरकार बनने तक वह कार्यवाहक भूमिका निभाते रहेंगे।

2018 से संसद के अध्यक्ष, एंड्रियास नोर्लेन पार्टी के उन नेताओं से बात करेंगे जो सरकार बना सकते हैं। वह अकेले इस बात का फैसला करेंगे कि पार्टी के कौन नेता इन वार्ताओं को शुरू कर सकते हैं।

समझा जाता है कि स्वीडन की संसद रिक्सडेग की 349 सीटों में से 100 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष, लोफवेन इन वार्ताओं की शुरुआत करेंगे। सोशल डेमोक्रेटिक और ग्रीन पार्टी के गठबंधन से बना उनका कैबिनेट, एक अल्पसंख्यक सरकार है जो कानूनों को पारित करने के लिए छोटी ‘लेफ्ट पार्टी’ के मतों पर निर्भर रहा है।

लोफवेन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव राष्ट्रवादी स्वीडन डेमोक्रेट्स पार्टी लेकर आई थी जो वर्षों से सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की आलोचना कर रही थी लेकिन अंतत: उसे सफलता मिली क्योंकि लेफ्ट पार्टी ने आवास की कमी से निपटने संबंधी प्रस्तावित कानून को लेकर सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना