लाइव न्यूज़ :

स्वीडन का डेनमार्क से सवाल : जासूसी के लिए अमेरिका की ‘मदद’ क्यों की

By भाषा | Updated: May 31, 2021 19:55 IST

Open in App

कोपनहेगन, 31 मई (एपी) स्वीडन के रक्षा मंत्री ने डेनमार्क से सवाल किया है कि उसे यह स्प्ष्ट करना चाहिए कि उसकी विदेश खुफिया सेवा ने करीब सात साल पहले जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल सहित विभिन्न यूरोपीय नेताओं की जासूसी करने में अमेरिका की कथित रूप से मदद क्यों की।

रक्षा मंत्री पीटर हकविस्ट ने कहा कि हम चाहते हैं कि चीजें स्पष्ट हों। उन्होंने कहा कि सहयोगियों की जासूसी अस्वीकार्य है।

वहीं, डेनमार्क सरकार का समर्थन कर रही वामपंथी सोशलिस्ट पीपुल्स पार्टी के सांसद कर्स्टन होन्गे ने सोमवार को कहा कि वह इस मामले के बारे में संसद में देश के रक्षा और न्याय मंत्रियों से सवाल करेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि डेनमार्क अमेरिकी खुफिया सेवा के लिए इच्छुक सहायक के रूप में कैसे काम कर रहा है और डेनमार्क के पड़ोसी देशों के साथ सहयोग के लिए इसका क्या अर्थ होगा।

डेनमार्क के प्रसारक डीआर ने रविवार को कहा था कि देश की रक्षा खुफिया सेवा ने 2014 में एक आंतरिक जांच की थी कि क्या अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) ने डेनमार्क और पड़ोसी देशों के खिलाफ जासूसी करने के लिए उसका सहयोग लिया था।

जांच के नतीजे में कहा गया कि एनएसए ने जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और नॉर्वे में राजनीतिक दलों के नेताओं और अधिकारियों की जासूसी की थी।

डीआर के अनुसार अमेरिका और डेनमार्क के इस कथित गठजोड़ को "ऑपरेशन डनहैमर" कूट नाम दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...