लाइव न्यूज़ :

स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल में शामिल नामों की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 30, 2021 21:29 IST

Open in App

कोपनहेगन, 30 नवंबर (एपी) स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री मेगदालेना एंडरसन ने मंगलवार को स्टॉकहोम के शाही महल में पद की शपथ ली। साथ ही अपने मंत्रिमंडल में शामिल नामों की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री बनने से पहले देश की वित्त मंत्री रहीं एंडरसन ने माइकल डैमबर्ग को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है। पूर्व में डैमबर्ग गृह मंत्री रह चुके हैं। ऐन लिंडे को विदेश मंत्री जबकि पीटर हल्टक्विस्ट को रक्षा मंत्री बनाया गया है।

सोशल डेमोक्रेट पार्टी की नेता एंडरसन को प्रधानमंत्री चुने जाने के कुछ घंटों बाद ही संसद में बजट प्रस्ताव गिरने पर पिछले सप्ताह पद से इस्तीफा देना पड़ा था। सोमवार को एक बार फिर से उन्हें सरकार का प्रमुख चुन लिया गया था। एंडरसन सप्ताह भर के भीतर एक बार फिर प्रधानमंत्री बनीं। हालांकि, उन्होंने एक पार्टी की अल्पमत वाली सरकार बनायी है।

पिछले सप्ताह बुधवार को स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री चुनी गईं एंडरसन इस पद पर केवल सात घंटे ही रह सकीं थीं और उनके सहयोगी दल ‘ग्रीन्स’ ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा