लाइव न्यूज़ :

विस्कॉन्सिन में एसयूवी त्रासदी दिखाती है कि वाहनों को कैसे हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है

By भाषा | Updated: November 23, 2021 12:40 IST

Open in App

(मिया ब्लूम, जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी)

अटलांटा (अमेरिका), 23 नवंबर (द कन्वरसेशन) पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि 21 नवंबर, 2021 को विस्कॉन्सिन के वौकेशा में क्रिसमस परेड में एक चालक किस कारण से एसयूवी लेकर घुसा और लोगों को टक्कर मारी। इस घटना में कम से कम पांच लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। लेकिन इससे एक बात यह स्पष्ट हुई है कि वाहन एक घातक हथियार हो सकते हैं, चाहे जानबूझ कर या अनजाने में उसका इस्तेमाल किया गया हो।

डेरेल ब्रूक्स जूनियर के तौर पर पहचाने गए संदिग्ध पर जानबूझकर हत्या के पांच आरोपों सहित कई और आरोपों में मुकदमा चलाए जाने की उम्मीद है। यह सामने आया है कि ब्रूक्स को इससे पहले नवंबर में गैस स्टेशन की पार्किंग में अपनी कार से एक बच्चे की मां को मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

वौकेशा पुलिस ने 22 नवंबर को पुष्टि की, कि नवीनतम घटना, जिसमें 3 से 16 वर्ष की आयु के 18 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आई, आतंकवादी चरित्र की नहीं थी। न ही पुलिस यह पुलिस द्वारी पीछा किए जाने का मामला था। हालांकि, खबरों से पता चलता है कि संदिग्ध पहले की किसी घटना में फरार हो सकता है।

मौतों के तरीके ने हाल ही में कथित आसान लक्ष्यों मसलन हॉलिडे मार्केट जैसी जगहों पर वाहनों का उपयोग करके आतंकवादी हमलों की यादें जिंदा कर दी है। साथ ही पुलिस द्वारा किसी अपराधी का पीछा किए जाने पर ऐसी भागा-दौड़ी के त्रासदी में बदल जाने को लेकर भी चिंताएं गहरा गई हैं।

एक विद्वान के रूप में, जिसने वाहनों के हथियार बनने पर शोध किया है, मुझे पता है कि कार, एसयूवी और ट्रक सामूहिक हत्या का एक कुशल साधन हो सकते हैं, और एक ऐसा जिसके खिलाफ तैयार रहना लगभग असंभव हो सकता है। इसके अलावा, कुछ स्थानों में इस तरह की मौतों में शामिल चालक पर मुकदमा चलाना कठिन होता जा रहा है।

आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट के सदस्य इस घातक तरीके को अपनाने वाले पहले नहीं थे - जिन्होंने लंदन, नाइस और न्यूयॉर्क में लोगों पर हमलों में वाहनों का इस्तेमाल किया - लेकिन हाल के वर्षों में वे शायद इस रणनीति से सबसे अधिक निकटता से जुड़े हुए हैं।

संगठन ने अपने प्रचार में "वाहन की टक्कर" को पश्चिमी लक्ष्यों के खिलाफ अपने पसंदीदा हथियारों में से एक के रूप में चित्रित किया और समर्थकों को भीड़ के खिलाफ वाहन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस्लामिक स्टेट समूह की प्रचार पत्रिका, दाबिक ने यहां तक ​​कि अकेले हमला करने वालों को सलाह तक दी कि कौन सा वाहन सबसे अधिक नुकसान कर सकता है।

उत्तर अमेरिका में, श्वेतों को सर्वश्रेष्ठ मानने वालों और अन्य चरमपंथी एवं आतंकवादी संगठनों ने भी अपने वाहनों से भीड़ को निशाना बनाया है।

इसके अलावा कानूनी मामलों में पुलिस द्वारा आरोपियों का पीछा किए जाने के मामलों में भी भीड़ से टकराने के वाकये होते हैं। हर साल करीब 500 लोग पुलिस द्वारा पीछा किए जाने के मामलों में मारे जाते हैं और करीब 5,000 घायल होते हैं।

किसी चालक के जानबूझ कर या अनजाने में बड़े पैमाने पर लोगों को हताहत करने का जोखिम, जैसा विस्कॉन्सिन मामले में दिखा, बहुत ज्यादा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना