लाइव न्यूज़ :

सू ची के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई सोमवार से होगी, आलोचकों ने आरोपों को फर्जी बताया

By भाषा | Updated: June 14, 2021 13:20 IST

Open in App

बैंकाक, 14 जून (एपी) म्यांमा में सत्ता से बेदखल की गई नेता आंग सांग सू ची के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई सोमवार को होगी। उनपर वॉकी टॉकी के गैरकानूनी आयात से लेकर प्राकृतिक आपदा प्रबंधन कानून के उल्लंघन तक के आरोप हैं, जिन्हें पर्यवक्षकों ने फर्जी करार देते हुए कहा कि यह म्यांमा की सेना जुंटा की उनके लोकतांत्रिक चुनाव को अवैध बताने और उनके राजनीतिक भविष्य को खत्म करने की कोशिश है।

पिछले साल हुए आम चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सेना ने एक फरवरी को देश में तख्ता पलट कर दिया था और सू ची समेत सरकार के तमाम वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया था जिनमें राष्ट्रपति विन मिंत भी शामिल हैं।

ह्यूमन राइट्स वॉच ने आरोप लगाया गया है कि नेपीता में विशेष अदालत में जिन इल्ज़ामों की सुनवाई होगी, वे फर्जी और राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं और उनकी मंशा सू ची की जीत को अवैध करार देना और उन्हें सत्ता की दौड़ में फिर से शामिल होने से रोकना है।

संगठन के एशिया क्षेत्र के उप निदेशक फिल रॉबर्टसन ने कहा कि इस मुकदमे का मकसद सू ची और उनकी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी को एक ताकत के तौर पर बेअसर करना है ताकि वे भविष्य में सैन्य शासन को चुनौती न दे सकें।

सू ची पर आरोप है कि उन्होंने अपने अंग रक्षकों के इस्तेमाल के लिए गैर कानूनी तरीके से वॉकी टॉकी आयात किए, बिना लाइसेंस के रेडियो इस्तेमाल किया, ऐसी सूचना का प्रसार किया जिससे अशांति फैला सकती थी और 2020 में चुनाव प्रचार के दौरान प्राकृतिक आपदा प्रबंधन कानून का उल्लंघन किया है।

रॉबर्टसन ने कहा कि सभी आरोपों को खारिज किया जाना चाहिए और सू ची की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की जानी चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि निष्पक्ष सुनवाई मिलने की उम्मीद नहीं है।

बहरहाल, सरकारी अभियोजकों को 28 जून तक अपनी दलीलें पूरी करनी होंगी वहीं सू ची के वकील 26 जुलाई तक अपना पक्ष रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा