लाइव न्यूज़ :

सू की पार्टी ने म्यांमा चुनाव में बहुमत हासिल करने का दावा किया

By भाषा | Updated: November 10, 2020 10:38 IST

Open in App

यंगून, 10 नवंबर (एपी) म्यांमा में सत्तारूढ़ ‘‘ नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी’ (एनएलडी)ने सोमवार को दावा किया कि उसने संसदीय चुनाव में बहुमत हासिल कर लिया है और वह सत्ता पर काबिज रहेगी। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने रविवार तक महज कुछ सीटों पर ही आधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की है।

संघीय निर्वाचन आयोग ने इससे पहले कहा था कि सभी नतीजों के आने में एक हफ्ते का समय लगेगा और गत रात आठ बजे तक 642 सदस्यीय संसद के लिए चुनाव में महज नौ विजेताओं के नामों की घोषणा की है जिनमें से सभी एनएलडी के प्रत्याशी हैं।

एनएलडी के प्रवक्ता मोनीवा आंग शिन ने कहा कि पार्टी पुष्टि करती है कि उसने बहुमत के आंकड़े 322 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है, लेकिन अंतिम नतीजों में पार्टी द्वारा लक्षित 377 सीटों से भी अधिक पर जीत दर्ज होगी।

उल्लेखनीय है कि एनएलडी की जीत की उम्मीद की जा रही है क्योंकि पार्टी नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू की देश में खासी लोकप्रिय हैं। हालांकि, कुछ का आकलन है कि उनकी पार्टी की सीटों में कुछ कमी, वर्ष 2015 में साथ देने वाली,अल्पसंख्यकों पर आधारित जातीय पार्टियों से रिश्ते खराब होने की वजह से आ सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब