लाइव न्यूज़ :

सू की पार्टी ने म्यांमा चुनाव में बहुमत हासिल करने का दावा किया

By भाषा | Updated: November 10, 2020 16:02 IST

Open in App

यंगून, 10 नवंबर (एपी) म्यांमा में सत्तारूढ़ ‘‘ नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी’ (एनएलडी)ने सोमवार को दावा किया कि उसने संसदीय चुनाव में बहुमत हासिल कर लिया है और वह सत्ता पर काबिज रहेगा। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने रविवार तक महज कुछ सीटों पर ही आधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की है।

संघीय निर्वाचन आयोग ने इससे पहले कहा था कि सभी नतीजों के आने में एक हफ्ते का समय लगेगा और गत रात आठ बजे तक 642 सदस्यीय संसद के लिए चुनाव में महज नौ विजेताओं के नामों की घोषणा की है जिनमें से सभी एनएलडी के प्रत्याशी हैं।

एनएलडी के प्रवक्ता मोनीवा आंग शिन ने कहा कि पार्टी पुष्टि करती है कि उसने बहुमत के आंकड़े 322 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है, लेकिन अंतिम नतीजों में पार्टी द्वारा लक्षित 377 सीटों से भी अधिक पर जीत दर्ज होगी।

उल्लेखनीय है कि एनएलडी की जीत की उम्मीद की जा रही है क्योंकि पार्टी नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू की देश में खासी लोकप्रिय हैं। हालांकि, कुछ का आकलन है कि उनकी पार्टी की सीटों में कुछ कमी, वर्ष 2015 में साथ देने वाली, अल्पसंख्यकों पर आधारित जातीय पार्टियों से रिश्ते खराब होने की वजह से आ सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा