सू ची की पार्टी ने म्यामां में लोगों से तख्तापलट का विरोध करने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: February 1, 2021 12:21 IST2021-02-01T12:21:03+5:302021-02-01T12:21:03+5:30

Suu Kyi's party called on people to oppose the coup in Myanmar | सू ची की पार्टी ने म्यामां में लोगों से तख्तापलट का विरोध करने का आह्वान किया

सू ची की पार्टी ने म्यामां में लोगों से तख्तापलट का विरोध करने का आह्वान किया

नेपीता, एक फरवरी (एपी) म्यामां की स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची के सियासी दल ने म्यामां के लोगों से सोमवार के ‘‘तख्तापलट’’ और ‘‘सैन्य तानाशाही’’ कायम करने के प्रयासों का विरोध करने का आह्वान किया।

नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी ने पार्टी प्रमुख सू ची के फेसबुक पेज पर एक बयान जारी कर कहा है कि सेना के कदम अन्यायपूर्ण हैं और मतदाताओं की इच्छा एवं संविधान के विपरीत हैं।

हालांकि यह पुष्टि करना अभी संभव नहीं है कि फेसबुक पेज पर यह संदेश किसने डाला है क्योंकि पार्टी के सदस्य फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं।

म्यामां में सेना के टेलीविजन चैनल पर सोमवार को कहा गया कि सेना एक वर्ष के लिए देश का नियंत्रण अपने हाथों में ले रही है। कई अन्य खबरों में कहा गया है कि सू ची समेत देश के वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Suu Kyi's party called on people to oppose the coup in Myanmar

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे