लाइव न्यूज़ :

सू ची ने वायरस नियमों को तोड़ने के आरोप से इनकार किया

By भाषा | Updated: October 11, 2021 20:05 IST

Open in App

बैंकाक, 11 अक्टूबर (एपी) म्यांमा की अपदस्थ नेता आन सान सू ची और पूर्व राष्ट्रपति विन मिन्त ने कोविड-19 प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोपों से सोमवार को इनकार किया। उनके वकीलों ने यह जानकारी दी। सेना द्वारा देश की सत्ता पर कब्जा कर लिए जाने के बाद दोनों नेताओं को औपचारिक रूप से अभ्यारोपित किया गया है।

पिछले साल हुए आम चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान कोविड प्रतिबंधों का पालन करने में नाकाम रहने का आपदा प्रबंधन कानून के तहत दोनों नेताओं पर दो-दो आरोप लगाए गए हैं। प्रत्येक आरोप के साबित होने पर तीन साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

सू ची की पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी ने पिछले साल नवंबर में हुए चुनाव में भारी जीत दर्ज की थी। लेकिन सेना ने एक फरवरी को सत्ता पर कब्जा कर लिया।

सू ची के साथ ही उनकी सरकार और पार्टी के प्रमुख सदस्य अब भी हिरासत में हैं।

सेना का कहना है कि उसने चुनावों में धांधली के कारण यह कदम उठाया। हालांकि अपने इस दावे के समर्थन में उसने सबूत पेश नहीं किए हैं।

सू ची को भ्रष्टाचार के आरोपों का भी सामना करना पड़ रहा है और इसकी सुनवाई हाल ही में शुरू हुयी। इस अपराध के साबित होने पर 15 साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है। इसके अलावा सू ची पर सरकारी गोपनीयता कानून के उल्लंघन का भी आरोप है और इसकी सुनवाई भी जल्दी ही शुरू होगी। इस अपराध के साबित होने पर अधिकतम 14 साल की जेल की सजा हो सकती है।

सोमवार को सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने 76 वर्षीय सू ची के इस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया कि मामले की सुनवाई साप्ताहिक के बजाय दो सप्ताह में हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना