लाइव न्यूज़ :

अभिनेता रिक मोरानिस पर हमला करने का संदिग्ध गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 15, 2020 11:27 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 15 नवंबर (एपी) अमेरिका के सेंट्रल पार्क में 67 वर्षीय अभिनेता रिक मोरानिस पर अक्टूबर में हुए हमले के संबंध में न्यूयॉर्क के एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

न्यूयॉर्क शहर पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय मार्क्विस वेंतुरा को शनिवार दोपहर को गिरफ्तार किया गया। प्राधिकारियों के अनुसार वेंतुरा बेघर है।

‘सेकंड सिटी टेलीविजन’ सीरीज और ‘गूजबस्टर’, ‘स्पेसबॉल्स’ एवं ‘हनी आई श्रंक द किड्स’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके मोरानिस पर एक अक्टूबर को उस समय हमला किया गया था, जब वह सेंट्रल पार्क के निकट टहल रहे थे।

पुलिस ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें दिखाई दे रहा था कि काले रंग की स्वेटशर्ट पहने एक व्यक्ति ने मोरानिस को अचानक मुक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया था।

पुलिस का कहना है कि यह हमला बिना उकसावे के किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल